इंदौर में सायाजी होटल के सामने से चोरी हुए टेम्पो ट्रैवलर ने कई जगहों पर वाहनों को टक्कर मार दी। जानकारी के मुताबिक, वाहन ने भानगढ़ में एक बाइक, MR-10 रोड पर करनावत होटल के सामने एक ऑटो और अंशुल चौराहे पर बिजली के खंभे को टक्कर मारी। हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। वाहन चोरी करने का संदिग्ध आरोपी भी घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने वाहन और क्षतिग्रस्त बाइक व ऑटो जब्त कर लिए हैं।
इंदौर में टेम्पो ट्रैवलर की कई वाहनों से टक्कर, ऑटो चालक गंभीर
