पीथमपुर के सेक्टर-1 थाना क्षेत्र में महू-नीमच मार्ग स्थित महेंद्र ब्रिज पर सड़क हादसे में तीन स्कूली छात्रों की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब दो बजे स्कूल से घर लौट रहे बाइक सवार छात्रों को तेज रफ्तार ट्राले ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों बच्चों की मौके पर ही मौत होने की जानकारी सामने आई है। तीनों छात्र सेंट फ्रांसिस स्कूल के विद्यार्थी बताए जा रहे हैं और मृतकों में दो सगे भाई होने की बात भी कही जा रही है। सूचना मिलने पर सेक्टर-1 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मृतकों की पहचान और दुर्घटना की परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा है।
पीथमपुर के महेंद्र ब्रिज पर ट्राले की टक्कर से तीन स्कूली छात्रों की मौत, पुलिस जांच में जुटी
