इंदौर में 2.31 लाख की सोने की चेन ठगी, दोबारा उसी दुकान पर नकली चेन लेकर पहुंचीं महिलाएं गिरफ्तार

इंदौर के तुकोगंज क्षेत्र स्थित लैटर्न चौराहा की एक ज्वेलरी शॉप पर सोने की चेन एक्सचेंज के नाम पर 2 लाख 31 हजार 770 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, उज्जैन के भैरवगढ़ निवासी मीनाक्षी और रानू 28 अक्टूबर की शाम फरियादी दर्शन सोनी की दुकान पर पहुंचीं। दोनों ने पुरानी चेन बदलने के बहाने नकली चेन दी और मीनाक्षी के नाम का फर्जी आईडी कार्ड देकर एक्सचेंज का बिल बनवाया। इसके बाद वे 15.900 ग्राम की असली सोने की चेन लेकर चली गईं। रात में जांच करने पर व्यापारी को चेन नकली होने का पता चला। इसके बाद 2 नवंबर को धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया। पुलिस के अनुसार, सोमवार को दोनों महिलाएं उसी दुकान पर तीन नकली चेन लेकर दोबारा पहुंचीं, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *