महू/मानपुर। मानपुर थाना क्षेत्र के एबी रोड स्थित भेरूघाट पर ट्रक की टक्कर से चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। शिकायतकर्ता शिवराज मंडलोई (29), निवासी ग्राम मोहीपुरा, जिला बड़वानी के अनुसार, ट्रक क्रमांक RJ09GC4229 के चालक ने पहले उनकी कार और फिर आगे चल रही ईको कार क्रमांक MP09DT4095, टाटा टियागो कार क्रमांक MP09BZ3180 तथा आयशर वाहन क्रमांक RJ14GQ7471 को टक्कर मार दी। हादसे में सभी वाहनों को नुकसान पहुंचा, हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 के तहत मामला दर्ज किया है।
भेरूघाट पर ट्रक ने चार वाहनों को मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला
