महू के दामपुरा में मकान विवाद, मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप

महू। किशनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम हरसोला स्थित दामपुरा में पुराने मकान पर कब्जे को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता संतोष यादव (35) के अनुसार, महेंद्र यादव, हिरालाल यादव, गेंदालाल यादव और उनके अन्य साथियों ने गाली-गलौज करते हुए उनके और एक अन्य व्यक्ति के साथ डंडों से मारपीट की। शिकायत में जान से मारने की धमकी देने के साथ मकान के दरवाजे और मोटरसाइकिल में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाने का आरोप भी लगाया गया है। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296(बी), 115(2), 351(3), 324(4) और 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले में लगाए गए आरोपों की जांच की जाएगी।