इंदौर के गोपुर फटाका मार्केट को फिर से खोल दिया गया है। मार्केट की सील खुलने के बाद यहां व्यापारिक गतिविधियां सुचारू रूप से शुरू हो गई हैं। जानकारी के अनुसार, सभी व्यापारियों ने अपने लाइसेंस रिन्यू करवा लिए हैं। इसके बाद मार्केट में कारोबार दोबारा शुरू हो गया है और व्यापारियों ने अपनी दुकानों पर कामकाज शुरू कर दिया है।
गोपुर फटाका मार्केट की सील खुली, लाइसेंस रिन्यू होने के बाद कारोबार शुरू
