महू। किशनगंज थाना क्षेत्र के पिगडंबर चौराहे पर सड़क हादसे का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता पुष्पेंद्र कुमार पाठक, निवासी श्रीहरि नगर, महूगांव के अनुसार, कार क्रमांक MP09CX1362 के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने संबंधित कार चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत मामला दर्ज किया है।
महू के पिगडंबर चौराहे पर कार की टक्कर, पुलिस ने दर्ज किया मामला
