इंदौर पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी और म्यूल बैंक खातों के खिलाफ ऑपरेशन मैट्रिक्स के तहत क्राइम ब्रांच, तुकोगंज और लसूड़िया थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, क्राइम ब्रांच की जांच में एक आरोपी के IDFC बैंक खाते में 5 लाख रुपये से अधिक के संदिग्ध लेनदेन सामने आए हैं। तुकोगंज पुलिस अन्य बैंक खातों में विभिन्न राज्यों के साइबर धोखाधड़ी मामलों से जुड़े ट्रांजेक्शन की जांच कर रही है। वहीं, लसूड़िया पुलिस ने गुजरात के सूरत ग्रामीण पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया और बड़ी संख्या में फर्जी सिम कार्ड बरामद किए। आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए गुजरात पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस अब संबंधित बैंक खातों के लेनदेन और मामले में अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
इंदौर में ऑपरेशन मैट्रिक्स के तहत कार्रवाई, साइबर ठगी के मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार
